Advertisement

टेंपो चालकों के हड़ताल से चरमराई शहर को बचाने की जरूरत-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अनिश्चितकालीन टेंपो चालकों के हड़ताल से झारखंड की राजधानी रांची शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को बचाने की जरूरत है। इसे देखते हुए टेंपो चालक संघ के नेताओं से अपील है कि जनहित को देखते हुए हड़ताल को अविलम्ब समाप्त करें।

उक्त बातें आदिवासी मूलनिवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी हटीया विधानसभा विजय शंकर नायक ने 29 अगस्त को रांची शहर के सभी टेंपो चालक संघ के नेताओं से हड़ताल तोड़ने की अपील करते हुए कही।

नायक ने कहा कि इस संदर्भ में कुछ टेंपो चालक संघ के पदाधिकारियों से भी वार्ता हुई है। उन्होनें आरोप लगाया कि हड़ताल जिस उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किए गए थे, उससे संघ के नेता भटकने का आरोप लगाते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। कहा कि वे आज इस्तीफा भी देंगे। उन्होंने कहा कि वे कल से हड़ताल को समाप्त करेंगे और टेंपो का परिचालन करने का कार्य करेंगे।

नायक ने कहा कि जो टेंपो चालक स्वेच्छा से हड़ताल से हटना चाहते है तथा वे अपना टेंपो परिचालन करना चाहते है। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा प्रदान करे, ताकि वे भयमुक्त होकर अपना टेंपो परिचालन कर सके और शहर का यातायात सुचारू रूप से चल सके।

नायक ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि आरटीओ पदाधिकारी तथा यातायात पुलिस अधीक्षक से टेंपो चालक संघ नेताओ की वार्ता विफल हो चुकी है। ऐसे में व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लेकर टेंपो चालक संघ के नेताओं से वार्ता कर इनके बुनियादी व् जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर यथाशीघ्र उनकी मांगों को मान ली जाय, ताकि समस्त टेंपो चालक हड़ताल को समाप्त कर दे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *