Advertisement

एसबीआई हेड क्लर्क के आवास से लाखों की चोरी, पुलिस तफ्तीस जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित पुलिस कॉलोनी एफ टाईप आवास संख्या टी एफ 13 में बीते 2-3 मार्च की रात अज्ञात चोरो ने ताला काट कर लगभग चार लाख के सामानो की चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट स्थित आवास के रहिवासी बैंक कर्मी रांची घर में रहते है। वहीं पडोसी ने सुचना दिया की उनके आवास का ताला टुटा है। गृहस्वामी के रांची से तेनुघाट पहुंचने पर पाया कि उनके घर के अंदर के सभी सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो दो अलमीरा का ताला टुटा है। बगल में रखे बक्से का भी ताला तोड़ कर सभी सामानो को बिखेर दिया गया है।

वहीं आलमीरा से चांदी के बहुमूल्य सामान भी गायब है। घर से सोने के दो लॉकेट, चांदी के पायल, मैक्रोटेक का इंभटर, पीतल और कांसे का वर्तन दो जोड़ा परात सहित कई जरूरी दस्तावेज गायब हैं। वहीं गृह स्वामी राकेश कुमार ने तेनुघाट थाने में चोरी की सुचना दे दी है। पुलिस मामले की जाँच कर है। ज्ञात हो कि बैंक कर्मी राकेश तेनुघाट स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बतौर क्लर्क कार्यरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *