अज्ञात चोरों द्वारा दो आवासो का ताला तोड़कर गहना व् नगदी की चोरी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इनदिनों चोरी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हो गया है। इससे रहिवासी खासे परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के दो आवासो का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना 29-30 अगस्त की रात्रि की बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि जारंगडीह के मनसा नगर कॉलोनी स्थित दो आवासो का अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ा गया, जिसमें एक आवास से नगदी 15 हजार सहित कई सोना का गहना लेकर चोर चंपत हो गये। इसी क्रम में चोरों द्वारा यहीं के एक अन्य आवास का भी ताला तोड़कर घर में रखे सामान को तीतर बितर कर दिया गया। यहां से सामग्री अथवा नगदी चोरी की सूचना नहीं है।

इस संबंध में मनसानगर रहिवासी भुक्तभोगी नूरजहां खातून ने बताया कि उसका पति मुमताज अंसारी बाहर रहता है। वह बीते 29 अगस्त को अपने मायके खेतको गयी थी। दूसरे दिन 30 अगस्त को अपने आवास मे वापस लौटने पर देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

पीड़िता के अनुसार उसके घर में रखे लगभग 50 से 60 हजार का जेवरात चोरी हुआ है। जिसमें सोना का नाक का दो, हाथ का चार कंगन के अलावा नगदी पंद्रह हजार शामिल है। महिला के अनुसार चोरी गया सभी जेवर उसे अपने ससुराल से मिला था।

वहीं चोरो द्वारा बगलगीर राम खेलावन के घर का भी ताला तोड़कर सभी सामान नीचे फेंक दिया गया। खेलावन की पत्नी के अनुसार वह यहां ताला लगा कर अपने दूसरे घर में गयी थी. सुबह आने पर पाया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। साथ हीं घर का सामान बिखरा पड़ा है। महिला के अनुसार उसके घर से सामान तथा नगदी की चोरी नहीं किया गया है।

इस संबंध में पड़ोसी अख्तर अहमद ने कहा कि वह 30 अगस्त की रात्रि लगभग 11 बजे सो गया था। दूसरे दिन सुबह 5 बजे उठने पर पाया कि उसके घर को बाहर से सिटकनी लगा है। बगल के कमरे से आकर उसकी पुत्री ने सिटकनी खोली।

इसके बाद बाहर निकलने पर पड़ोसी के घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि यहां इससे पहले कभी इस प्रकार की घटना नहीं घटित हुआ था। पहली बार चोरी की घटना घटित हुआ है।

बताया जाता है कि चोरी की बारदात की सूचना बोकारो थर्मल पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ मनसा नगर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है। एसआई मनोज सिंह ने बताया कि पीड़ितों द्वारा पुलिस को अभी तक किसी तरह की लिखित तहरीर नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से रहिवासियों में भय व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार उक्त चोरी की घटना के पीछे हेरोइन, अफीम, गांजा, चरस, सनफिक्स आदि नशे के आदि क्षेत्र के युवकों द्वारा संभवतः अंजाम दिया जा रहा है।

 63 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *