एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ला स्थित संत पाल स्कूल के समीप से 22 अक्टूबर को दिन दहाड़े ठेला से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार एचपी गैस के ठेला भेंडर के ठेला से 22 अक्टूबर को दिन के लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच चोरों ने गैस से भरा एक सिलिंडर चोरी कर ले गया है। ठेला भेंडर के चिखने-चिल्लाने से रहिवासियों की भीड़ जुट गई।
मौके पर शंभूपट्टी रहिवासी ठेला भेंडर अजय पासवान ने मोबाईल क्रमांक 8292132883 पर बताया कि वह अपना ठेला मुहल्ला के संत पाल स्कूल के डेंटल क्लिनिक के पास लगाकर रंजन कुमार नामक ग्राहक को गैस देने गया था। तभी अज्ञात चोरों ने सिलिंडर चोरी कर लिया। कहा कि सिलिंडर चोरी का कंप्लेंन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर दर्ज कर दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष से टेलिफोनिक बात हो गई है। उसे थाना पर बुलाया गया है।
इधर गैस सिलिंडर चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विवेक विहार मुहल्ला विकास समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि मुहल्ला से सिलिंडर चोरी की घटना निंदनीय है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी की गई सिलिंडर बरामद कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करें।
![]()













Leave a Reply