Advertisement

ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर के तीन बंद आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित तीन बंद आवास से अज्ञात चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। चोरो ने मजदूर नेता विकास कुमार सिंह, सीसीएल कर्मी प्रेमचंद महतो तथा सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी लखन लाल शर्मा के बंद आवास से जेवरात, कीमती कपड़े सहित नकदी की चोरी कर ली है।

बताया जाता है कि 27 सितंबर की सुबह पड़ोसियो ने देखा कि दरवाजो पर लगा ताला और दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। घर के अंदर रखा आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ है। बक्सा और दिवान में रखे समान बिखरा पड़ा है।

चोरी की घटना की सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के रहिवासियों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गए है। पीड़ित गृहस्वामी सह मजदूर नेता विकास सिंह, प्रेमचंद महतो और लखन लाल शर्मा के परिजन के अलावे मजदूर नेता ओम शंकर सिंह आदि ने बताया कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में ऐसी चोरी की घटना आए दिन हो रही है।

रहिवासी जब भी आवास बंद कर कहीं बाहर जाते हैं, इस बीच घात लगाए बैठे चोर गिरोह वहां धावा बोल देते हैं। अधिकांश मामले में पुलिस को चोरों का कोई अतापता नहीं मिल पाता है। मौके पर मजदूर नेता बिगन सोनी, अंनत सिंह, राहुल कुमार सिंह, आर एस तिवारी, मनोज सिंह, गुडु सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *