Advertisement

कसमार के युवाओं ने सीजीएल में सफलता पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हाल हीं में सीजीएल परीक्षा परिणाम ने बोकारो जिले के युवाओं में नया जोश भर दिया है। जिला के हद में कसमार प्रखंड के तीन युवकों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र व् जिला का नाम रोशन किया है। परीक्षा का परिणाम बीते 8 दिसंबर को घोषित किया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में सिंहपुर रहिवासी स्वर्गीय विभूति भूषण महतो के पुत्र सुधांशु रंजन ने सीजीएल-2023 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में उन्हें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर) के पद पर चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस क्रम में सीजीएल-2023 में खैराचातर के प्रतिष्ठित जमींदार सुधीर चंद्र राय के पौत्र तथा समाजसेवी राजेश कुमार राय के पुत्र ऋषभ कुमार राय ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ऋषभ ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है।
ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जबकि, कसमार प्रखंड के हद में बगियारी रहिवासी समाजसेवी एवं जन वितरण प्रणाली दुकानदार मो. इब्राहिम अंसारी के पुत्र मो. रजिउल्लाह अंसारी (राजू) ने सीजीएल–2023 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। मो. रजिउल्लाह ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे इलाके का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *