Advertisement

तेनु-बोकारो नहर मार्ग मजबूती व चौड़ीकरण को ले पुराने सड़क उखाड़ने का कार्य जारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग (तत्काल पिछरी) की मजबूती तथा चौड़ीकरण को लेकर संवेदक द्वारा पिछरी की ओर से मिट्टी भराई कार्य अंगवाली दक्षिणी की सीमा तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को अंगवाली उत्तरी पंचायत की सीमा से सटे अंगवाली नहर चौक पर ठेकाकर्मी ने जेसीबी मशीन द्वारा पुरानी सड़क की ढलाई को उखाड़ने का काम किया जा रहा है। बता दें कि, नहर मार्ग के किनारे अवस्थित जितने भी पेड़ यथा पलास, डूमर तथा अन्य हैं, सभी को नंबरिंग करने के बाद कटाई की जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *