Advertisement

ढोरी क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्‍कृत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में 30 सितंबर को राजभाषा पखवाड़ा का समापन समारोह आ‍योजित किया गया। यहां दर्जनों कामगारों को पुरस्कृत किया गया।

ज्ञात हो कि, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में बीते 14 से 29 सितंबर तक और कंपनी मुख्‍यालय रांची में 14 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिंहा ने किया। संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने किया।

राजभाषा पखवाड़ा के दौरान हिंदी भाषी कार्मिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता, टिप्‍पण-आलेख प्रतियोगिता, स्‍व-रचित काव्‍य पाठ प्रतियोगिता, हिंदीत्तर भाषी कार्मिकों के लिए निबंध प्रतियोगिता, प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता और हिंदी टंकण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्‍कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें अमलो परियोजना में कार्यरत ओवरमैन राज किशोर मिश्रा सहित दर्जनो कामगार शामिल है।

मौके पर मौके पर एसओईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, क्वालिटी ऑफिसर अक्षय लाल यादव, वित्त प्रबंधक ओंकार सिंह, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, कुमारी माला, अभिषेक कुमार सिन्हा, यूनियन प्रतिनिधियो में भीम महतो, धीरज पांडेय, ओम शंकर सिंह, विकास सिंह, कुंज बिहारी प्रसाद, राजू भूखिया, राम नारायण राम, जवाहर लाल यादव, महेंद्र चौधरी, नरेश महतो, उज्जवल मुखर्जी, प्रेम महतो, कैलाश ठाकुर, जयनाथ मेहता आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *