सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में दिरीबुरु पंचायत क्षेत्र के ठाकुरा गांव में मागे पोरोब पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर देशाउली स्थान पर दिउरी बुधराम चाम्पिया, जंडिया चाम्पिया और अन्य सहयोगियों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी। पूजा में शारदा चाम्पिया, किताम्बार चाम्पिया, चंद्र मोहन चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बाबूराम चाम्पिया, सुनिया चाम्पिया सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान दिउरी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंहबोंगा के नाम पर लाल व काली मुर्गियों की बलि देकर गांव में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई, जिसमें गुरवारी चाम्पिया, सोमबारी चाम्पिया, बुधनी चाम्पिया, रानदाय चाम्पिया, जानो चाम्पिया सहित अन्य शामिल थीं।
पूजा के बाद गांव के पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक नगाड़े, मादर और ढोलक की थाप पर झूमकर नृत्य किया। पूरे गांव में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मदन चाम्पिया, माधो चाम्पिया, प्रांशत चाम्पिया, लंकेश चाम्पिया, जुरा चाम्पिया, शुभ पूर्ति समेत अन्य ग्रामीण रहिवासी मौजूद रहे।
49 total views, 3 views today