Advertisement

ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में गड्ढा खोद रहे चार मजदूरों को बंधक बनाकर छोड़ा

वनाधिकार समिति से बिना सहमति वन-विभाग द्वारा खोदा जा रहा था रहा गड्ढा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में वन विभाग पेटरवार रेंज के अधिकारियों के आदेश पर चलकरी दक्षिणी के कानीडीह मौजा के बारूगोडा वन क्षेत्र में 15 जुलाई को गड्ढा खोद रहे चार मजदूरों को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। वन अधिकारियों के नही आने पर चारों को फूलमाला पहनाकर छोड़ दिया गया।

बताया जाता है कि बीते माह पंचायत में गठित वनाधिकार समिति द्वारा वनो की अवैध कटाई पर रोक लगाने आदि को लेकर जगह जगह सूचना पट्ट लगाया गया था। जिसमे यह संदेश दिया गया है कि समिति के आदेश के बिना वन क्षेत्र में कोई कार्य नहीं होगा।

इस संबंध में उक्त पंचायत के ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने जगत प्रहरी को बताया कि वनाधिकार समिति के निर्देशों का वन विभाग द्वारा खुला उलंघन किया जा रहा है। इसी को लेकर वनाधिकार समिति व ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र में गड्ढा खोद रहे पकड़े गए मजदूरों को बंधक बनाया गया।

उन्होंने बताया कि चारो मजदूरों को बंधक बनाकर वन अधिकारियों को फोन से सूचना देकर बुलाया गया। बावजूद इसके वन विभाग का कोई नहीं पहुंचा। सोरेन के अनुसार काफी इंतजार के बाद बंधक बनाए गये मजदूरों को फूलमाला पहनाकर छोड़ दिया गया। बाद में पता चला कि ग्राम सभा खत्म होने पर फोर्स लेकर वन विभाग के अधिकारी आए और वापस लौट गए।

सोरेन के अनुसार वनाधिकार समिति अपने अधिकारों के प्रति पूर्णरूप से सतर्क है। मौके पर समिति के सचिव नेहा हांसदा, सदस्य सुनीता देवी, संजोती देवी सहित जीतलाल मुर्मू (झुंझकों), नकूलराम बेसरा, सुरेंद्र मुर्मू, बिरजू मुर्मू, उपेंद्र मुर्मू, लालमोहन मरांडी, सुखदेव मुर्मू, महादेव मुर्मू, शनिराम हांसदा, बाबुचंद मुर्मू, राजेंद्र सिंह, सुनील मुर्मू आदि अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *