Advertisement

संडे की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में एशिया महादेश के सबसे बड़ा कथारा कोल वाशरी में संडे ड्यूटी की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कामगारों ने 31 दिसंबर को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संयुक्त मोर्चा द्वारा वाशरी के वन फाइव कार्यालय के शमक्ष सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वाशरी प्रबंधन लगातार टालमटोल की नीति अपनाती रही है। जिसके कारण अब तक उनकी समस्याओं का निपटारा नहीं हो सका है। वक्ताओं ने कहा कि बगल के कथारा कोलियरी परियोजना में कामगारों को जब संडे ड्यूटी दिया जा रहा है, तब कथारा वाशरी के कामगारों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाना चाह रही है। यदि प्रबंधन सभी कामगारों को संडे ड्यूटी देगी तभी कामगार संडे को काम करेंगे अन्यथा वाशरी नहीं चलने दी जायेगी।

मौके पर संयुक्त ट्रेड यूनियन नेता कृष्णा बहादुर, सर्वजीत कुमार पांडेय, रामविलास रजवार, मिनहाजुल आबेदीन, नबी हुसैन, एम एन सिंह आदि ने कामगारों को संबोधित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा दयाल, सुरेश करमाली, कृष्ण मुरारी, रवि कुमार रवानी, प्रदीप सिंह, शंभू यादव, धनेश्वर यादव, कयूम अंसारी, नूर अंसारी, रामेश्वरी देवी, कमला देवी आदि कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *