Advertisement

सिनेमाघरों में द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन शुरू

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। ओस्तवाल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म द यूपी फाइल्स का ट्रैलर बीते 10 मार्च से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा हैं। जबकि, फिल्म 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

ज्ञात हो कि विगत 14 फरवरी को उक्त फिल्म का टीज़र और पोस्टर पद्म भूषण पुरस्कार विजेता अभिनेता अनुपम खेर द्वारा किया गया था।नीरज सहाय के निर्देशन और कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल द्वारा निर्मित द यूपी फाइल्स एक उत्कृष्ट सिनेमा हैं। जिसकी सम्मोहक कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी। इस संबंध में निर्माता कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल ने कहा कि द यूपी फाइल्स के निर्माण की यात्रा चुनौतीपूर्ण और लाभदायक रहा है।

उन्होंने कहा कि हम कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करते हैं। कहा कि इस फिल्म के साथ हमारा लक्ष्य एक व्यापक फिल्म बनाना हैं।जिसका अनुभव हमारे दर्शकों के दिलों में बसता हैं।
निर्देशक नीरज सहाय ने द यूपी फाइल्स के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म प्रेम का परिश्रम हैं। एक सम्मोहक कथा को सामने लाने के लिए समर्पित प्रयासों की परिणति है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

द युपी फाइल्स के अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि एक राज्य के रूप में यूपी में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। फिल्में हमारे देश के रहिवासियों की कहानियों को साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उक्त फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन गौतम राय, प्रोडक्शन डिजाइनर विष्णु निषाद, डीओपी अनिल जेवियर, लेखक स्तानिश आदि।

गिल, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़, संगीतकार दिलीप सेन, एडिटर शेरविन बर्नार्ड, बैकग्राउंड म्यूजिक बापी भट्टाचार्य का है। प्रमुख कलाकारों में मनोज जोशी, मंजरी फ़र्नान्डिस, अनिल गोर्गे, अशोक समर्थ, मिलिंद गुणाजी, अवतार गिल, वैभव माथुर, सलीम जैदी, अली असगर एवं अन्य हैं।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *