Advertisement

राजनीतिक जीवन में ट्रेड यूनियन को थी राजेंद्र बाबू की प्राथमिकता-आशीष चक्रबर्ती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की एक बैठक 23 मई को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर में आयोजित किया गया। बैठक में 24 मई को दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) कथारा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक कथारा चार नंबर स्थित स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। अध्यक्षता यूनियन के कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र बाबू के नाम से मजदूरों को शक्ति प्रदान होती थी।

हर विपरीत परिस्थिति में मजदूर हितों की रक्षा उनके कुशल नेतृत्व का परिचायक रहा है। अपने जीवन काल में अपने सूझबूझ से कोल इंडिया में हजारों जरूरतमंदो का नियोजन करवाने में सफल रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में राजेंद्र बाबू ने मजदूर राजनीति को पहले रखा। मजदूरों के प्रति उनकी गहरी पहचान पूरे देश में मजदूर नेता के रूप में थी।

तमाम ट्रेड यूनियन के बड़े नेताओं के साथ उनके मधुर संबंध होने के कारण कोल इंडिया प्रबंधन पर मजदूर हितों की रक्षा के लिए उन्होंने मजबूत भूमिका का निर्वाह की है। कहा में राजनीतिक जीवन में ट्रेड यूनियन को राजेंद्र बाबू की प्राथमिकता थी।

क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र हो या खेलकूद का क्षेत्र, बेरमो को अपने विधायक कार्यकाल में दिवंगत राजेंद्र बाबू ने जो कार्य किये वह अनोखा है। बेरमो की जनता उन्हें अपना अभिभावक मानती थी। कहा कि बेरमो को देश मे राजेंद्र बाबू ने पहचान दिलाई। मजदूर सद्भावना दिवस के रूप में भी उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती, राजेश शर्मा, विजय यादव, रणजीत सिंह, मोहम्मद नसीम, सुरेश ठाकुर, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, अमनदीप सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, मंसूर खान, विश्वेश्वर नोनिया, संतोष राम गोड, पिंटू कुमार, कपिल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *