Advertisement

तीन दिवसीय यज्ञ में बरही व् मांडू विधायक तथा गोमिया के पूर्व विधायक शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड चतरोचट्टी पंचायत के चिपरी गांव में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ की 27 मई को पूर्णाहुति की गयी। यज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, बरही विधायक मनोज यादव तथा मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां पहुंचकर वर्तमान तथा पूर्व विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना की।

एक अन्य जानकारी के अनुसार 27 मई को गोमिया प्रखंड के हद में हुड़लूंग पंचायत के कर्माटांड़ गांव में 200 केवीए नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया। मौके पर कालेश्वर रविदास, दामोदर महतो, जानकी महतो, नवल किशोर सिंह, महतो रोहित पटेल, मुनीर अंसारी, गतलू महतो, परमेश्वर महतो, बंधु महतो समेत सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *