Advertisement

समाज सेविका स्व. द्रोपदी देवी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के हजारी बस्ती में समाजसेविका स्व. द्रौपदी देवी की तीसरी पुण्यतिथि 24 दिसंबर को सादगी के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो शामिल होकर स्व द्रोपदी देवी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि स्व द्रोपदी देवी समाजहित में लगातार कार्य करते रही और उनके किये गए कार्यों को रहिवासी आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को इस दुनिया से एक दिन चले जाना है। यह सच्चाई भी है, लेकिन व्यक्ति के द्वारा किये गए अच्छे कार्य को लोग सदा याद रखते हैं। विधायक ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दुख में हो तो उसकी मदद अवश्य करना चाहिए। ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे सभी का हित हो।

मौके पर कुलदीप प्रजापति, हरी प्रजापति, सुलोचना देवी, विजय प्रसाद, शिवचरण, रेखा देवी, सुधा देवी, चंद्रीका पासी, शिबू कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *