Advertisement

आस्था और इतिहास का संगम आधारित फिल्म कारसेवक का टीज़र रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। राधे मोहन फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल राधे मोहन म्यूजिक पर 29 अगस्त की सुबह 9 बजे बहुप्रतीक्षित फिल्म कारसेवक के 55 सेकंड का टाइटल टीज़र लॉन्च किया गया। फिल्म का निर्देशन अखिलेश कुमार उपाध्याय ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य नागर हैं।

टीज़र में गहराता संगीत, दमदार विजुअल्स और गूढ़ दृश्य दर्शकों को उस ऐतिहासिक अध्याय की ओर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को हमेशा के लिए बदल दिया। 55 सेकंड की यह झलक स्पष्ट कर देती है कि कारसेवक केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, बलिदान और संकल्प की गाथा है।

फिल्म के निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि फिल्म दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगी, जो दर्शकों को इतिहास से अवगत करायेगी। वहीं निर्माता आदित्य नागर का मानना है कि कारसेवक सिनेमा के जरिए समाज और इतिहास को गहराई से जोड़ने का काम करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *