Advertisement

पर्यवेक्षिका ने कार्यकलाप का एसिसमेंट एवं साफ सफाई के गुर बताए

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीएचसी पेटरवार के अधीनस्थ अंगवाली स्थित एचडब्लूसी (स्वास्थ्य उपकेंद्र) की कार्यकलापों का 19 जनवरी को पर्यवेक्षिकाद्वारा निरिक्षण किया गया।

जानकारी के अनुसार निरिक्षण के क्रम में सीएचओ सह पर्यवेक्षिका नीलम कुजूर ने यहां के दास्तावेजों का इंटरनल एसिसमेंट किया। साथ ही उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को उपकेंद्र की देखरेख, साफ-सफाई के कई गुर बताये गए।

मौके पर इस उपकेंद्र की सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, कुमारी बबीता, सहिया उषा देवी, किरण देवी, मुनेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *