Advertisement

ट्रॅक ओनर एसोसिएशन के द्वारा भाड़ा बढ़ाने को लेकर 7 दिनों से हड़ताल जारी

हड़ताल के कारण खड़ी है लगभग 400 ट्रक
डी ओ होल्डर के खिलाफ आर -पार की लड़ाई जारी-राजन
एन.के.सिंह/फुसरो(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम अमलो परियोजना में लोकल सेल ट्रक ओनर एसोसिएशन द्वारा पिछले 7 दिनों से हड़ताल जारी है। हड़ताल का कारण ट्रक भाड़ा में बृद्धि करना बताया जाता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव का कहना है कि जब डीजल का दर ₹63 प्रति लीटर था, उस वक्त जो भाड़ा दिया जा रहा था, वही भाड़ा आज ₹94 प्रति लीटर डीजल होने पर दिया जा रहा है। कारण ट्रक मालिकों को काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों का जो भाड़ा मिलता है वह नाकाफी है। डीजल, टायर, पार्ट्स पुर्जे की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। चालक – उपचालक के वेतन में काफी वृद्धि हो चुकी है। जबकि ट्रक का भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है।

अध्यक्ष राजन ने बताया कि 15 महीना से ट्रक मालिक कोरोना की मार झेल रहे हैं, जिससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए ट्रक ओनर एसोसिएशन ने बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है । 07 दिन होने के बावजूद भी कोई सकारात्मक पहल प्रबंधन और डीओ होल्डर की ओर से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक मांगे नहीं मान ली जाती है, तब तक एसोसीएशन के ट्रको में लोकल सेल में कोयला लादना शुरू नहीं हो सकेगा।

ज्ञात हो कि एसोसीएशन के हड़ताल से यहां लगभग 400 ट्रक खड़ी है। राजन के अनुसार डीओ होल्डर के खिलाफ आर -पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव विनय कुमार दुबे, उपसचिव वीरेंद्र साव, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संयोजक आशीष मिश्रा सहित शंभू यादव, पवन सिंह, संतु ठाकुर, पितांबर महतो मैगी, रूपलाल महतो, पंकज सिंह, संतन गिरी, कामेश्वर मिश्रा, अमित वर्मा, नवीन सिंह, सरोज चौबे, लक्ष्मी गुप्ता, रंजीत सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *