Advertisement

वाशरी प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता के बाद गतिरोध समाप्त

नयी प्रक्रिया के साथ पुरानी विधि से भी बनेगी हाजिरी-आरपी यादव

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा कोल वाशरी में बीते 2 सितंबर से जारी गतिरोध 3 सितंबर को प्रबंधन एवं परियोजना सलाहकार समिति (पीसीसी) के साथ संपन्न वार्ता के बाद समाप्त हो गया। उक्त जानकारी कथारा वाशरी के कार्मिक प्रबंधक आरपी यादव ने दी।

ज्ञात हो कि, कथारा वाशरी में कार्यरत सैकड़ो कामगारों ने बीते 2 सितंबर को परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार द्वारा नये विधि से हाजिरी बनाने के आदेश का विरोध करते हुए पीओ घेराव किया था। इसको लेकर परियोजना पदाधिकारी द्वारा यूनियन प्रतिनिधियों के साथ 3 सितंबर को परियोजना के सभा कक्ष में पीसीसी यूनियन के साथ वार्ता की गयी।

वार्ता में पीसीसी सदस्य रामविलास रजवार, कृष्णा बहादुर, मोहम्मद फिरोज, रंजय कुमार सिंह, सर्वजीत कुमार पांडेय, मोहम्मद कयूम, नबी हुसैन, सुरेश कमार, चेतलाल महतो, सरोधा मांझी, मो. फिरोज, सूरज लाल तूरी, नूर आलम, मो. इस्लाम, राम कुमार शर्मा, उमेश कुमार सिंह जबकि अधिकारी की ओर से परियोजना पदाधिकारी के अलावा कार्मिक प्रबंधक आरपी यादव, एस बी एन सिंह, सूर्य भूषण, विक्रम कुमार, रवि रंजन, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार हाजिरी विवाद का मुख्य कारण प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की हाजिरी बनाने का सिस्टम आगमन और प्रस्थान पर आधारित करना था। जिस पर कर्मचारियों का कहना था कि जो सिस्टम पहले से चलती रही है उसे बरकरार रखा जाए।

अंततः वार्ता के बाद इस बात पर सहमति बनी कि कर्मचारी 8 घंटे काम करेंगे। प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 3:30 बजे तक और हाजिरी पूर्व की भांति बनेगी। इसके अलावा फॉर्म डी के तहत अलग से कामगारों का इन आउट भी मेंटेन किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *