Advertisement

समाजसेवी ने किया कम्बल का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। धीरे-धीरे लोग ठंड के चपेट में आते जा रहे हैं। शीत लहरी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गरीब लोगों में इस ठंड के मौसम में गर्म कपड़े का अभाव में बहुत ही भय नजर है। इसे लेकर तेनुघाट (Tenu ghat) के समाजसेवी सह अधिवक्ता आलोक रंजन ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस संबंध में अधिवक्ता सह समाजसेवी (Advocate cum philanthropist) रंजन ने बताया कि कंबल पाकर लोग काफी खुश हुए और तहे दिल से आशीर्वाद दिया। लोगों ने बताया कि इस ठंड के समय उनको सोने में काफी तकलीफ हो रही थी। कंबल पाकर वे काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित लगभग 21 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के अवसर पर स्थानीय रहिवासी वीरेंद्र मिश्रा, चुन्नू पांडेय, अंतू पांडेय, मिक्की सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, उदय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *