Advertisement

बारिश से मकान का छत भरभराकर गिरा, बाल बाल बचे रहिवासी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र के के होसिर पूर्वी पंचायत लरैयाटांड़ गांव में बीते 24 अगस्त की देर रात भारी बारिश के कारण एक मकान का खपड़ैल छत भरभराकर गिर गया। इस घटना में मकान में रहनेवाले रहिवासी बाल बाल बच गए।

इस संबंध में 56 वर्षीया मोसमात अघनी देवी ने 25 अगस्त को बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण पूरा घर भीग चुका है। खपड़ैल छत से बारिश का पानी मकान के अंदर प्रवेश कर जा रहा है। मकान के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के समय वे बरामदे में सो रही थी, तभी अचानक मकान का छत पूरी तरह से भर-भराकर गिर गया। हालांकि, उन्होंने बताया कि बरामदे में सोने के कारण वे बाल बाल बच गयी।

इस संबंध में पीड़िता अघनी देवी ने स्थानीय मुखिया के साथ साथ प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पंचायत सचिव ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत अघनी के मकान का सर्वे किया जा चुका है। सूची में प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *