Advertisement

तालाब नुमा बना बराई खुर्द का सड़क मार्ग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लगातार कई दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के कई ग्रामीण सड़के तालाब में तब्दील हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण कसमार प्रखंड के बराई खुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सड़क का हाल तालाब नुमा का रूप ले लिया है। इससे इस मार्ग से आने जानेवाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही स्कूली बच्चे दलदल में फंस जाते है। इसके बावजूद भी जर्जर सड़क नहीं बन पाया है।

बताया जाता है कि कई बार इस विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक तथा ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य गण पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर सांसद, विधायक तथा जिला उपायुक्त से इस जर्जर सड़क को बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उक्त जर्जर सड़क नहीं बन पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *