Advertisement

दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है मधुकरपुर पीपल चौक के पास की सड़क

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार अंचल के मधुकरपुर पीपल चौक के पास की सड़क की हालत इन दिनों काफी बिगड़ गई है। उक्त सड़क के दलदली होने से राहगीरों को सड़क पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीपल चौक के इर्द गिर्द रहने वाले ग्रामीणों के अलावे समाजसेवी रितेश कुमार स्वर्णकार, रामचंद्र नायक, राजन नायक, देवेंद्र नायक, अह्लाद महतो, फूलचंद महतो, गोपाल नायक आदि रहिवासियों के अनुसार पानी से लबालब भरा व् किचड़युक्त सड़क इनदिनों दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। कहा कि उक्त स्थान की सड़क इतनी खराब हो गई है कि सवारी तो दूर पैदल राहगीर को भी सड़क पार करना काफी मुश्किलों भरा हो गया है।

रहिवासियों ने बताया कि उक्त सड़क पेटरवार से खैराचातर का मुख्य मार्ग होने के साथ साथ रानीटांड़, दुर्गापुर, चंडीपुर इत्यादि गांवों के रहिवासियों को एकमात्र उसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।

सीओ के निर्देशों का संवेदक ने नहीं किया अनुपालन

बताया जाता है कि डेढ़ दो माह पूर्व स्थानीय समाजसेवी व ग्रामीणों द्वारा निवेदन के बाद कसमार सीओ प्रवीण कुमार ने उक्त स्थान का निरीक्षण कर सड़क बनवा रहे जय माता दी इंटरप्राइजेज जैनामोड़ के संवेदक अजय सिंह को फोन द्वारा उक्त स्थान पर मैट्रियल डलवाने का निर्देश दिया था, ताकि पानी जमा नहीं हो। बावजूद इसके संवेदक द्वारा निर्देशों को नजर अंदाज कर उक्त स्थान पर हार्ड मैट्रियल नहीं डलवाकर डस्ट डलवा दिया गया।

नतीजा यह हुआ कि वहां का सड़क अब और भी दलदली हो गया तथा पानी जमा का जमा ही रह गया। मधुकरपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र महतो ने सड़क की स्थिति को देखते हुए संवेदक को उक्त स्थान की मरम्मती की बात पूर्व में ही कर चुके हैं। इसके अलावे कसमार सीओ को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *