प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में 25 मार्च को अंगवाली उत्तरी पंचायत की आंगनबाड़ी संख्या 422 में सेविका अनिता देवी (Anita devi) के नेतृत्व में माह के चौथे बुधवार को पिपराटोला-2 की लाभुक धात्री महिला का गोद-भराई की गयी। मौके पर कई गणमान्य कार्यक्रम के साक्षी बने।
जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में स्थानीय रहिवासी कारू रजवार की पत्नी अनिता देवी की गोद-भराई की रस्म विधिवत अदा की गयी। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से आसपास के मुहल्ले की महिलाओं में काफी हर्ष देखी गयी। इसके अलावे इस अवसर पर सेविका अनिता देवी द्वारा 30 किशोरियों के बीच आयरन की गोली वितरित की गई। मौके पर सेविका उषा देवी सहित देवंती देवी, रजनी देवी, कारु रजवार, भूलन रजवार आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।
249 total views, 1 views today