Advertisement

जिला उपायुक्त से मिलकर सेवानिवृत श्रमिक संघ ने प्रतिलिपि सौंपी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेवानिवृत श्रमिक संघ गुवा ने जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन की अध्क्षता में पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त कलदीप चौधरी से 5 जुलाई को उनके चाईबासा स्थित कार्यालय में भेंट की। संघ ने अपनी समस्याओं की एक प्रतिलिपि जिला उपायुक्त को सौंपी।

जानकारी के अनुसार उक्त पत्र में सेवानिवृत सेल कर्मियों ने मांग की है कि उनके आश्रितों की नियुक्ति सेल गुवा में किया जाय। साथ ही सेवानिवृत होने के उपरांत उन्हें ग्रेच्युटी राशि का भुगतान नहीं की गई है, जबकि ग्रेच्युटी का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए।

सेवानिवृत् श्रमिकों ने मांग की है कि उन्हें अस्थाई रूप से सेल गुआ में रहने हेतु सुरक्षा राशि के एवज में कंपनी आवासों दिया जाए तथा उसके लिए निश्चित राशि तय कर आवास मुहैया कराया जाए। गुवा के दर्जनों सेवानिवृत कर्मियों की अध्यक्षता संघ के विश्केशन महापात्रा कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *