Advertisement

तेनुघाट और आसपास के रहिवासियों ने जमकर खेली होली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट और उसके आस पास का क्षेत्र बीते 15 मार्च को रंगोत्सव होली के रंगों से सराबोर हो गया। यहां बड़ों के साथ बच्चों ने भी जमकर होली खेली।

जानकारी के अनुसार बीते 13 मार्च की देर रात होलिका दहन के साथ ही पूरे तेनुघाट और आस पास के इलाके में होली का सुरूर छा गया। वहीं 15 मार्च की सुबह होते ही होलिका दहन स्थल से छाई लेकर आसपास के रहिवासियों द्वारा होली की शुरुआत की गई। उसके बाद क्षेत्र में सभी बिना भेदभाव एक-दूसरे को रंगों से रंगने में लग गए। वहीं इस अवसर पर कहीं कहीं तो कपड़ा फाड़ होली भी देखने को मिला। जहां युवकों की टोली होली खेल रहे थे, वहां कपड़ा फाड़ होली देखने को मिला।

बताया जाता है कि दोपहर बाद नहा-धोकर शाम रहिवासियों ने अबीर-गुलाल से होली का आनंद उठाया। इसके साथ ही जगह-जगह टीम बनाकर श्रद्धालु फागुन के गीत गाते नजर आ रहे थे। इस अवसर पर सभी अपने साथियों के साथ तो कईयों ने अपने परिवार के साथ होली का जमकर आनंद उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *