करगली गेट मे झामुमो नगर समिति पदाधिकारियों का स्वागत समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित कार्यालय में 27 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) फुसरो नगर समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

करगली गेट स्थित निर्मल महतो स्मारक भवन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, पान बाबू केवट, भोलू खान, राम अवतार, वीरेंद्र महतो, रंजीत महतो, इमरान खान, राजेश, सुपन, प्रकाश नायक, दीपक गुप्ता, टिक्कू महतो, जीतेन्द्र नायक, टिंकू कुमार, सुमित रवानी, समीर, सोनू खान, आनंद सोनी रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

झामुमो फुसरो नगर समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक महतो, सचिव महताब खान, कोषाध्यक्ष अनिल टुडू, उपाध्यक्ष अनिल राजवार, कालीचरण टुडू, मोहम्मद कलीम अंसारी आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा एवं संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। साथ ही, नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

झामुमो नगर समिति के अध्यक्ष दीपका महतो और सचिव महताब खान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी से झामुमो को और सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का अनुरोध किया। यह कार्यक्रम नगर एवं जिला स्तर पर झामुमो की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बना।

 47 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *