Advertisement

विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति का धरना तीसरा दिन जारी

 

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड एवं बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड द्वारा 9 नवंबर को सब स्टेशन कोनार डैम के सामने विस्थापितों को धरना पूर्व निर्धारण के अनुसार बड़े जोर शोर से जारी है।

इस बीच विस्थापितों ने कहा कि इस धरना को लेकर वरीय पदाधिकारी कोनार डैम, अंचल अधिकारी एवंं थाना अधिकारी के द्वारा आग्रह पर अपने स्तर से विस्थापितों को मनाने के लिए बड़ी जोर शोर से लगे हुए हैं। साथ हीं दबाव भी बनाया जा रहा हैं, पर डीवीसी प्रबंधन विस्थापितों ने बिना अपने मांगे पुरा हुए धरना खत्म नहीं करेंगे।

जानकारी के अनुसार गोमियां एवंं विष्णुगढ़ के विस्थापितों को बिजली पानी मुफ्त दिया जाए, दोनों प्रखंडो को सिंचाई के साधन दिया जाए। विस्थापितों को नौकरी दिया जाए नहीं तो 15 लाख करके मुआवजा दिया जाए, कोनार डैम का एकाउंट ऑफिस यहाँ फिर से लाया जाए। तीसरे दिन का धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता दिनेश्वर मंडल के द्वारा व् संचालन सुरेश राम के द्वारा किया गया। जिसमें आज तीसरा दिन धरना प्रदर्शन किया गया और माँग पूरी नही हुई। धरना के क्रम में कहा गया कि मांगे नहीं मानने के कारण 10 नवंबर को दोनों ब्लॉक से एक- एक प्रदर्शनकारी और विस्थापितों से एक प्रदर्शनकारी आमरण अनशन करेंगे और देह त्याग करेंगे।

इस अवसर पर बनसो पंचायत समिति सदस्य राजू महतो, झारखंड आंदोलन सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष महमूद आलम, पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब अंसारी, भेलवारा पंचायत समिति सदस्य अजय मंडल, नागि पंचायत वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, आदि।

बनासो पंचायत वार्ड सदस्य देवकी देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, प्रदेश उपा अध्यक्ष राय, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सोरेन, बोकारो कोनार डैम कमेटी सदस्य मोहम्मद मिंहाज, बनासो पंचायत वार्ड सदस्य गंगाधर महतो आदि धरना में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *