प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विद्या भारतीय योजनानुसार 18 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में विद्यालय अवलोकन व् निरीक्षण कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय अवलोकन व् निरीक्षण कार्य का संपादन निरीक्षण कर्ता अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी के आचार्य कुमार गौरव आदि थे। दोनो निरीक्षकों को अंगवाली के जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती ने अवलोकन कार्य सम्पादन में सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply