एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना परिसर में 3 अक्टूबर को झारखंडी आस्था का प्रतीक लोक नृत्य की प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर उपस्थित आदिवासी समुदाय के दर्जनों माझी अपने सोखा बाबा के नेतृत्व में थाना परिसर पहुंचकर सर्वप्रथम थाना प्रभारी राजु कुमार मुंडा का तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक आदिवासी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।

मौके पर उपस्थित सोखा बाबा द्वारा मुंज के रस्सेनुमा चाबुक की चोट सहन कर उपस्थित जनों को आश्चर्य चकित कर दिया। वहीं छोटे छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं गणवेश में आदिवासी समुदाय के वृद्ध, युवा व् बच्चे आकर्षक लग रहे थे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मुंडा ने उपस्थित नृत्य मंडली से अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा बनाये रखने की अपील की। साथ हीं उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी आदिवासी समुदाय से आते है। उन्होंने मंडली से कहा कि उन्हें जब भी उनकी जरूरत हो वे अवश्य उन्हें याद करें। वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर थाना मुंशी अजय कुमार सिंह सहित थाना कर्मी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply