Advertisement

हाइवा पलटने से साड़म के आसपास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, चालक फरार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर से कथारा की ओर आ रही कोयला लोड एक हाइवा पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि 9 जुलाई को तड़के सुबह गोविंदपुर से कथारा की ओर आ रही कोयले से भरी हाइवा क्रमांक JH09AB/1709 कथारा के नजदीक कोनार नदी के किनारे पंप हाउस के समीप हीरक रोड के किनारे बांईं ओर गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त हाइवा के पलटने से झारखंड सरकार के एक 33 केवीए लोहे की बिजली का पोल जोरदार टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे साड़म और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है।

घटना की सूचना पाकर झारखंड सरकार बिजली विभाग के इलेक्ट्रिशियन अपने इलेक्ट्रिकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया गया। बिजली कर्मियों का कहना है कि जब तक वाहन को गड्ढे से नहीं निकाला जाएगा, तब तक बिजली का कार्य भी बाधित रहेगा, क्योंकि अगर वे तार ऊपर लगा देंगे तो क्रेन से वाहन नहीं निकल पाएगा। देर शाम तक वाहन मालिक से संपर्क करने का प्रयास चलता रहा।

ज्ञात हो कि हाइवा चालक ज्यादा से ज्यादा ट्रिप लगाने के चक्कर में रात में कई बार ओवर स्पीडींग के कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाती है। उक्त हाइवा बीडीएस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के तहत चलाई जा रही थी, जिसका चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उक्त स्थल पर मौजूद इलेक्ट्रिशियन को एक कार्बन लगा पैड मिला, जिसमें गाड़ी नंबर चालान नंबर वजन इत्यादिएसपी  लिखी हुई थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *