Advertisement

जनवादी लेखक संघ का आगामी 26 व् 27 जुलाई को बोकारो में सम्मेलन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। जनवादी लेखक संघ की बैठक बीते 29 जून को ललन तिवारी की अध्यक्षता में बोकारो के सेक्टर टू में आयोजित किया गया।

बैठक में देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांविधानिक संस्थाओं और सामाजिक- सांस्कृतिक सद्भाव में हो रहे हमले के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ द्वारा देश में राजनीतिक प्रतिशोध और साम्प्रदायिक उन्माद में हो रहे इजाफा पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनवादी लेखक संघ का झारखंड राज्य सम्मेलन और बोकारो जिला सम्मेलन आगामी 26-27 जुलाई को बोकारो में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन इमामूल हई खान विधि महाविद्यालय बोकारो के सभागार में होना तय किया गया है।

सम्मेलन की सफलता के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसके स्वागताध्यक्ष डॉ आर. ए. खान, उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, डॉ अली इमाम खान, प्रह्लाद चन्द्र दास, एम. जेड. खान, अशोक शुभदर्शी, ललन तिवारी, राज कुमार गोरांई, आर. के. पी. वर्मा, बी. डी. प्रसाद, सुबोध सिंह पवार, परवेज शीतल, धनंजय प्रसाद, अपराजिता मिश्रा, डॉ मृणाल, अनवर शमीम, शैलेन्द्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना, स्वागत सचिव कुमार सत्येन्द्र, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार दीपक, रामानंद सिंह, आदि।

अजय यतीश, डॉ सुजाता, संगीता कुमारी, डॉ सुबोध शैलांश, श्याम सुन्दर केवट, हुबलाल राम अलकाहा, शिवनंदन कुमार, डॉ नागेश्वर महतो, वरूण प्रभात, उदय प्रसाद हयात, के. डी. राणा, कुमार विजेन्द्र, डॉ किरण, डॉ जमशेद कमर, कोषाध्यक्ष शांति भारत, सह कोषाध्यक्ष मनोज कुमार निशांत एवं अन्य 25 सदस्य बनाये गये हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *