Advertisement

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के लिए उपलब्धियों के नाम रहा बीता वर्ष

बीते वर्ष 31 दिसंबर तक सोनपुर मंडल का कुल माल राजस्व लगभग ₹395.05 करोड़

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय रेल के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल यातायात एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रहा मंडल ने उर्वरक लोडिंग से पहली बार सौ करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित कर न केवल अपनी वाणिज्यिक एवं परिचालन क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि भारतीय रेल को प्रभावी, सुरक्षित एवं पर्यावरण- अनुकूल परिवहन माध्यम के रूप में सशक्त रूप से स्थापित किया है।

विदित हो कि 31 दिसंबर 2025 तक सोनपुर रेल मंडल का कुल माल राजस्व लगभग ₹395.05 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। जिससे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय एवं आर्थिक लाभ प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा एचयूआरएल/बरौनी प्रदर्शन में सारांश
(वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर 2025 तक
कुल रेक्स: 505 (21 प्रतिशत वृद्धि) दर्ज की गई। जबकि लोडिंग भार: 0.944 मिलियन टन यानी (35 प्रतिशत वृद्धि) दर्ज की गई। इस तरह राजस्व: ₹106.19 करोड़ (42 प्रतिशत वृद्धि) हुई। इस अवधि में उर्वरक लोडिंग में अभूतपूर्व सफलता मिली।

सोनपुर रेल मंडल की इस ऐतिहासिक सफलता में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड बरौनी के साथ सुदृढ़ एवं रणनीतिक साझेदारी की अहम भूमिका रही है।
रेल गुणांक 98.6 प्रतिशत होने के कारण एचयूआरएल की लगभग संपूर्ण वार्षिक उत्पादन क्षमता (1.037 मिलियन टन) का परिवहन रेल मार्ग से किया जा रहा है, जिससे सड़क परिवहन की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम परिवहन लागत हुई तथा उच्च सुरक्षा मानक का पालन किया गया।

गौरतलब है कि जहां 31 दिसंबर 2024 तक राजस्व ₹75.52 करोड़ था और पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल ₹89.92 करोड़ की प्राप्ति हुई थी, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के मात्र नौ महीनों में ही यह आंकड़ा पार कर लिया गया है, जो सोनपुर रेल मंडल की सुविचारित रणनीति एवं निष्पादन क्षमता को दर्शाता है।

माल राजस्व योगदान की दृष्टि से 31 दिसंबर 2025 तक पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स से ₹213.16 करोड़ रुपये का आय हुआ है, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उर्वरक से ₹106.19 करोड़ रुपये का आय हुआ है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मक्का परिवहन से ₹61.56 करोड़ रुपये का आय हुआ है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि है।

फ्लाई ऐश परिवहन में ₹5.91 करोड़ रुपये का आय हुआ है जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस तरह इस अवधि में कुल माल राजस्व ₹396.90 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। सोनपुर रेल मंडल ने माल राजस्व के साथ-साथ गैर-किराया राजस्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे राजस्व स्रोतों का सफल विविधीकरण हुआ है। इससे ₹5,03,84,339/ – की राजस्व प्राप्ति हुई है जो कि पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 76 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में 2.04 करोड़ की प्राप्ति हुई थी। कैटरिंग आय (अप्रैल–दिसंबर 2025) के दौरान ₹3,06,18,107/- राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो कि पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 20.86 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह 2.53 करोड़ था। साधारण कैटरिंग यूनिट के 82 स्टॉल, विशिष्ट कैटरिंग यूनिट के 5 स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन के 48 स्टॉल, एमपीएस के 41स्टॉल, एसएमयू के 9 स्टॉल एवं मिल्क स्टॉल 22 उपलब्ध कराए गए। सोनपुर रेल मंडल पूर्व मध्य रेल का प्रथम मंडल है जो सौ प्रतिशत अल्फा न्यूमेरिकल आइडेंटिफिकेशन कार्ड वेंडरों को जारी किया है। पे एंड यूज शौचालय
से ₹85,42,237/- राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। वहीं पिछले वर्ष 2024 – 25 में यह ₹1.27 करोड़ था। पार्किंग स्टैंड से ₹4,18,42,102/- राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो पिछले कैलेंडर वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

पार्किंग शुल्क के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुऎ उक्त रेल मंडल ने रेल पार्किंग मित्र एप शुरू किया है, जो हैंडहेल्ड डिवाइस है। जिसके माध्यम से रियल टाइम ई पार्किंग टिकट निर्गत किया जाता है। यह ओवर चार्जिंग से बचाता है। सत्र 2025-26 में लागू किए गए नियमित चेकिंग उपायों के परिणामस्वरूप इससे कुल ₹41,32,73,327 की राजस्व की प्राप्ति हुई और 6,14,920 मामले दर्ज किए गए। यह उपलब्धि नियमों के सख्त पालन, समन्वित अभियान और टीम के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

सोनपुर रेल मंडल द्वारा टिकट चेकिंग में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि कैलेंडर वर्ष 2024- 25 में 33.95 करोड़ था। डिजिटल एवं सामाजिक पहल के अंतर्गत वर्ष 2025 में 1132 दिव्यांगजन कार्ड ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जारी किए गए, जिससे पहचान, रियायत एवं आरक्षण सुविधाएँ सरल हुईं। ई-नीलामी के माध्यम से स्टॉल, विज्ञापन एवं अन्य एन एफआर मदों से अतिरिक्त राजस्व अर्जन किया गया।दिसंबर 2025 तक 9260 दावों का सफल निष्पादन किया गया, जिससे लाभार्थियों को समय पर लाभ प्राप्त हुआ।

सोनपुर रेल मंडल के मुख्य 10 स्टेशनों से एटीवीएम द्वारा जारी किये गये टिकट के माध्यम से 25,62,193 यात्रियों द्वारा यात्रा की गई, जिससे रेलवे को ₹16,30,51,515 का राजस्व प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि वाणिज्य, परिचालन एवं अन्य विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिससे रेक टर्न अराउंड समय में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि माल वहन क्षमता में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सोनपुर रेल मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 9 स्थानों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव सुनिश्चित किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनपुर मेले में आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल मंडल द्वारा 6 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *