उपायुक्त की संवेदनशील पहल से जहिर को मिली त्वरित राहत
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के सियालगजरा रहिवासी दिव्यांग जहिर अंसारी के लिए जनता दरबार उस दिन उम्मीद की किरण बन गया, जब वर्षों की पीड़ा को प्रशासन ने संवेदनशीलता से सुना।
एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद चलने-फिरने में असमर्थ जहिर अपनी वृद्ध मां और तीन मासूम बच्चों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचे थे। पत्नी की असमय मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी अकेले उसपर आ गई थी। हालात ऐसे बन गए थे कि बच्चों संग भीख मांगनी पड़ रही थी।
बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने पोर्टिको के पास बैठे जहिर की व्यथा को गंभीरता से सुना और इसे मानवीय संकट मानते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर जहिर को तत्काल कंबल दिया गया। दिव्यांग पेंशन की पुष्टि की गई तथा दो बच्चों को फोस्टर केयर योजना के तहत प्रति माह 4-4 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई। बच्चों के आवासीय विद्यालय में नामांकन, राशन उपलब्धता, ई-ट्राई साइकिल और संपूर्ण मेडिकल जांच के भी निर्देश दिए गए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में भीख मांगे, यह बोकारो जिला प्रशासन को स्वीकार नहीं है।
![]()













Leave a Reply