एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते 20 सितम्बर को संपन्न एनजेसीएस की बैठक मे इस्पातकर्मीयों के बोनस पर नेताओं द्वारा फिर ठगने का आरोप लगाया गया है।
बोनस मामले में ठेकाकर्मीयों के लिए बैठक में मांग नही किये जाने के विरोध मे 23 सितंबर को जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी के नेतृत्व मे बोकारो के सेक्टर चार स्थित गांधी चौक मे सेल प्रबंधन और एनजेसीएस का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में सैकड़ो इस्पातकर्मी एवं ठेकाकर्मीयों ने भाग लेते हुए सेल प्रबंधन एवं एनजेसीएस गठजोड़ के प्रति आक्रमक रूप से आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन मे यूनियन के महामंत्री बी. के. चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी निति के कारण प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण करना तो समझ मे आता है, लेकिन मजदूरों का स्वयंम्भू एनजेसीएस मे जाने वाले युनियन नेताओं द्वारा इस बर्ष भी नाटकीय ढंग से कम से कम बोनस का 40000/= रूपया का मांग करने बाला इस्पातकर्मियों के लिए 29500/= पर मौन स्वीकृति देकर फिर अपना मजदूर बिरोधी मानसिकता को दर्शाने का कुकृत्य किया है।
उन्होंने कहा कि एनजेसीएस की बैठक मे उपस्थित नेताओं द्वारा एक दूसरे पर सेल प्रबंधन का दलाली करने का आरोप लगा रहे है। कहा कि यहाँ तक आरोप लग रहा है कि कुछ नेता बार बार शौचालय के बहाने से मिटिंग हाॅल से बाथरूम जाते थे। जिसके पिछे सेल अधिकारी भी बाहर जाते था और दलाली करने के बदले ब्यक्तिगत फायदा लेने के लिये प्रोत्साहित करते थे। जिसमे प्रबंधन सफल रहा और जो प्रबंधन पहले 31000/= का पेशकश किया था वही प्रबंधन 29500/= का निर्णय दिया। जिसका किसी नेता ने विरोध नही किया।
महामंत्री ने कहा कि आश्चर्य तो तब हुआ जब वही नेतागण बोकारो मे ठेकाकर्मीयों का सबसे बड़ा हितैसी बनने का ढोंग करता है। ठेकाकर्मीयों का चर्चा तक करना मुनासिब नही समझे। अगर दिल्ली से आकर बोकारो मे प्रबंधन पर एकतरफा निर्णय का घड़ियालू आँसू बहाते है तो ऐसे नेता को बोकारो मे इस निर्णय के खिलाफ हड़ताल का नोटिस देकर दमखम के साथ सफल करने का आह्वान करें। जय झारखंड मजदूर समाज हड़ताल को सफल बनाते हुए प्रबंधन को घुटना पर लाने का काम करेगा।
महामंत्री चौधरी ने कहा कि मजदूरों का वाजिब हक अधिकार तबतक नही मिलेगा जबतक प्रबंधन द्वारा मनोनीत नेता एनजेसीएस मे मजदूरों का भाग्य बिधाता बनकर जाते रहेंगे। तबतक मजदूरों को उनका हक अधिकार दिलाने के बदले अपना भरण-पोषण करता रहेगा। इसलिए सही हक अधिकार के लिए केवल पुतला दहन नहीं बल्कि बोकारो मे युनियन का गुप्त मतदान द्वारा चुनाव हीं एकमात्र बिकल्प है। जिसके लिए चरणबद्ध आन्दोलन की जरूरत है। इसके लिए जय झारखंड मजदूर समाज कार्यक्रम तय करेगा।
कार्यक्रम मे झामुमो नेता हसन इमाम, शंकर कुमार, एन के सिंह, आर बी चौधरी, आई अहमद, आर के मिश्रा, बादल कोइरी, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, बालेश्वर राय, अभिमन्यु मांझी, बी एन तिवारी, सुरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, उत्तम कुमार, आर पी दास, धीरन प्रसाद, अनिल कुमार, एस के सिंह, रोशन कुमार, तुलसी साहू, दिवाकर कुमार, आशिक अंसारी, बालेश्वर राय, कार्तिक सिंह, विजय कुमार साह, आर आर सोरेन, ओपी चौहान, ए डब्लू ए अंसारी, राजेश सिंह, सुभाष बाउरी, कमालउद्दीन, विजय साहू, जितेन्द्र कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार, संजय कुमार, नासिर अहमद खान, विक्की कुमार, बिनोद गोप, बराल, राम नाथ रजक, अरविंद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply