उपरघाट के पारटांड़ गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू आदि जिला के युवा अपने आशियाने को बचाये रखने तथा परिजनों की बेहतरी को लेकर लगातार पलायन करने को मजबूर है। ऐसे में आयेदिन इन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबर ने गांव समाज को झकझोर कर रख दे रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों एकबार फिर एक युवा पलायन की भेंट चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र उपरघाट के मुंगोरंगामाटी पारटांड़ रहिवासी 21 वर्षीय युवक भुनेश्वर महतो की मौत हैदराबाद में काम करने के दौरान बीते 13 जून को हो गई। मृतक घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। जिसका शव 15 जून की संध्या उसके गांव पहुंचने हीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, जबकि गांव के ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
बताया जाता है कि मृतक युवक अपने पिता चितामणि महतो का इकलौता कमाऊ पुत्र था। मृतक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुका है। इस संबंध में मृतक की पत्नी बबिता देवी ने बताया कि उसका एक महीना का एक पुत्री है। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने तथा नजदीकी बोकारो थर्मल प्लांट में रोजगार नहीं मिलने के कारण वह 11 माह पूर्व हैदराबाद रोजगार के लिए गया था।
वहां वह पोकलेन मशीन में उप चालक के रूप में कार्य कर रहा था। बताया कि बीते 13 जून को काम करने के दौरान उसका दोनों पैर पोकलेन मशीन में दब गया। मौके पर काम कर रहे अन्य साथियों ने उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वही गांव में मृतक मजदूर का शव पहुंचने के बाद स्थानीय समाजसेवी डिंपल महतो, सीपीआई नेता नुनुचंद महतो, भीमलाल महतो, समाजसेवी सुरेंद्र महतो, करण राज आदि ग्रामीण परिजनों से मिलने पहुंचे व ढाढस बंधाया।
![]()













Leave a Reply