एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)(Jharkhand)। देवघर जिला उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा 28 अक्टूबर को सभी कार्यालय प्रधान को सख्त निदेशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित कार्यालय कार्य अवधि पूर्वाह्न 10 बजे निश्चित रूप से अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे। वर्तमान में प्रायः यह देखा जा रहा है कि अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय आगमन के पश्चात पदाधिकारियों के खोज करने पर ऐसा पाया जा रहा है कि समाहरणालय/अनुमंडल/प्रखण्ड एवं अंचल सहित अन्य कार्यालयों के कुछ एक पदाधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। जिससे सरकारी कार्य ससमय निष्पादन में असुविधा हो रही है।
उपायुक्त ने कहा कि यह भी देखा जा रहा है कि अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय आने के पश्चात समाहरणालय/संलग्न कार्यालय के पदाधिकारी का आगमन होता है एवं अपराहन (संध्या समय) में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष को छोड़ने के पूर्व ही समाहरणालय, संलग्न कार्यालय के पदाधिकारी अपने कार्यालय को छोड़कर चले जाते हैं। जो अच्छी कार्य संस्कृति नहीं है। ऐसे में समाहरणालय/संलग्न कार्यालय के सभी कार्यालय प्रधान को निदेशित किया जाता है कि पूर्वाहन में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय पहूँचने के पूर्व सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे तथा अपराहन (संध्या समय) में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष छोड़ने के पश्चात ही अपने कार्यालय कक्ष से प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के विरूद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply