Advertisement

बिहार के सीएम द्वारा सदन में की गई फूहड़ बात निंदनीय-बंदना सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते 7 नवंबर को बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में जनसंख्या नियंत्रण तथा आरक्षण को लेकर बहस के दौरान की गई फूहड़ बात की कड़े शब्दों में महिला नेत्री बंदना सिंह ने निंदा की है। उन्होंने इसे घोर निंदनीय बताया है।

महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 8 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है ज इससे सदन की गरिमा के साथ महिलाओं, बिहार वासियों को ठेस पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर खेद व्यक्त करना चाहिए।

महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि आरक्षण/जनसंख्या पर वक्तव्य के दौरान नीतीश कुमार शब्दों का चयन ठीक से नहीं कर पाये। वे भूल गये कि वे सदन में हैं। उनके मुँह से निकले ऐसी फूहड़ गंदी बात से न सिर्फ पूरा सदन बल्कि महिला समाज से लेकर बिहार वासी स्तब्ध है। मुख्यमंत्री को इस गंदी बात पर खेद व्यक्त करना चाहिए।

ज्ञात हो कि सीएम नीतीश कुमार के बयानों के बाद पुरे देश स्तर पर इसकी निंदा के बीच सीएम नीतीश ने सदन के भीतर तथा मीडिया कर्मियों के शमक्ष माफी मांग ली है, बावजूद इसके यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *