एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) केे दूसरे कैबिनेट फेरबदल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और सम्मान दोनों बढ़ा है। उक्त बातें 8 जुलाई को भाजपा के वरीय नेता दिनेश कुमार सिंह ने बोकारो जिला के हद में शास्त्रीनगर फुसरो स्थित आवास में कहा।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में पहले के मुकाबले इस बार महिला मंत्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। भाजपा नेता सिंह ने कहा कि इस फेरबदल से पहले मोदी मंत्रिमंडल में केवल छह महिला मंत्री थी। जिनकी संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 के बाद से केंद्र सरकार में अभी सबसे अधिक महिला मंत्री है। मौजूदा कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमन और स्मृति ईरानी, राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और रेणुका सिंह के अलावा बीते 7 जुलाई को सरकार में झारखंड के अन्नपूर्णा देवी सहित सात नई महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह और वरीय नेता दिनेश कुमार सिंह ने मिठाई बांटा।
![]()












Leave a Reply