शिविर में सभी सरकारी विभागों ने लगाए स्टाॅल
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में खैराचातर पंचायत भवन परिसर में 2 दिसंबर को आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नोडल पदाधिकारी सह बोकारो जिला कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स की देखरेख में सम्पन्न शिविर में ज़िप अध्यक्ष सुनीता देवी, ज़िप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, बीडीओ अनिल कुमार, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीपी गुप्ता, स्थानीय पंचायत के मुखिया विजय जयसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर ज़िप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद रहिवासियों को अधिक से अधिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां की जनता बेवजह परेशान न हो। गरीब, लाचार, असहाय, वृद्ध आदि जरूरतमंद रहिवासी सरकारी योजना से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद रहिवासियों को शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि जनता की समस्या के प्रति संबंधित पदाधिकारी गंभीर रहे। बेवजह रहिवासियों को प्रखंड या अंचल कार्यालय दौड़ाना बंद करे। अधिकारी व् कर्मी अधिकांश रहिवासियों की समस्याओं का ऑन द स्पाॅट निष्पादन करें।
प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने हेल्प डेस्क के माध्यम से स्वयं फरियादी ग्रामीणों को उनके समस्याओं से संबंधित समाधान एवं योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की। प्रमुख ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम के जरिए स्पष्ट रूप से वृहद पैमाने पर ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को संकल्पित हैं। कहा कि सरकार के प्रथम व दूसरे चरण की सफलता के बाद तीसरे चरण का कार्यक्रम भी व्यापक रूप से सार्थक हो रहा है।
शिविर में फूलों-झानो आशीर्वाद योजना, सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा जाब कार्ड के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। शिविर में आबुआ आवास, आपूर्ति, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, क़ृषि, सहकारिता एवं पशुपालन, जेएसएलपीएस, निर्वाचन, आधार आदि शिविर लगाकर लगभग 881 आवेदन प्राप्त किये गये।
मौके पर पूर्व ज़िप सदस्य विमल जयसवाल, पंचायत सचिव हरेंद्र कुमार, रोजगार सेवक दुलाल सिंह, किशोर कांत, संतोष महतो, अनुज कुमार पाल, राजकिशोर मिश्रा, सुनीता मुण्ड, सुरेन्द्र महतो, कुलदीप करमाली समेत सभी विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply