प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ सरकारी व निजी विद्यालयों, बैंकों, पंचायत सचिवालयों, सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए गये।
पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित सरस्वती शिशु-विद्यामंदिर में सचिव देवब्रत जयसवाल ने समिति के अजीत साव, मोती रजवार, प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती, राम कपरदार की उपस्थित में झंडोतोलन किया गया।
इंडियन बैंक शाखा (Indian Bank Branch) में सहायक प्रबंधक सदानंद शर्मा ने झंडोतोलन किया। यहां अंगद रजवार, सुभाष यादव उपस्थित थे। राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने शिक्षक एलडी मुंडा, शैलेश कुमार खन्ना, शिवचरण कपरदार, यमुना, तारकेश्वर, दीपक कपरदार एवं रितेश बर्मन के संग राष्ट्रीय ध्वज फहराए।
अंगवाली उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक गंगाधर पांडेय ने झंडोतोलन किया। यहां शिक्षकों में बसंती कुमारी, जयदेव नाथ, निभा आयंद, चिंता नायक, रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल आनंद मोदक द्वारा अन्य रहिवासियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) में नगीना हरिजन ने निर्मल मिश्रा, सबिता देवी, कौलेश्वर कमार की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराए। यहां के पंचायत सचिवालय में रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, प्रधान प्रेमा देवी एवं समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार ने झंडोतोलन किया।
यहां पर तेजस्विनी परियोजना की कलस्टर को-ऑर्डिनेटर समां परवीन, युवा उत्प्रेरक आबिदा खातून, शबनम खातून सहित दर्जनों किशोरियां उपस्थित थीं। इन्हे पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप ने संबोधित करते हुये इस सरकारी संस्था से जुड़े रहते हुए स्वावलंबी बनाने को प्रेरित किया।
यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, गौरीनाथ कपरदार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए। यहां वीरेंद्र महतो, सुरेश रविदास, अजीत रविदास, विदेशी रजवार, जुगल रजवार, पवन कुमार नायक, सहिया उषा देवी, सुमित्रा देवी, इनायत हुसैन, धर्मेंद्र कपरदार, निताई रजवार, आलेनबी अंसारी, बिनोद नायक, बैजनाथ नायक आदि उपस्थित थे।
अंगवाली दक्षिणी में पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप ने रोजगार सेवक शफीक आलम, गणेश सोरेन, जीतलाल सोरेन व अन्य की उपस्थिति में खंडोतोलन किया। चलकरी उत्तरी के पंचायत भवन में रोजगार सेवक रंजित महतो, पंसस भरतलाल प्रसाद, प्रधान निशा देवी ने झंडोतोलन किया।
यहां अक्लेश्वर् ठाकुर, माधुरी कुमारी, करमचंद आदि उपस्थित थे। चलकरी दक्षिणी में पंसस अवनी दास, रोजगार सेवक प्रकाश महतो, प्रधान श्याम रजवार, लालेश्वर टुडू एवं अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
311 total views, 1 views today