Advertisement

सांसद ने जाटा हाटिंग का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से हुई रूबरू

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सांसद गीता कोड़ा बीते 14 जुलाई की देर शाम पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के जाटा हाटिंग का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई।

जानकारी के अनुसार जाटा हाटिंग के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कहा कि जाटा हाटिंग में ग्रामीणों को पीने का पानी को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद कोड़ा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर सेल प्रबंधन से वार्ता कर हर घर नल योजना को धरातल पर लाया गया।

जिसके तहत जाटा हाटिंग में 5 जगहों पर डीप बोरिंग कराई गई। इसके तहत सभी घरों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही ग्रामीण बिजली की समस्याओं से जूझ रहे थे। इन समस्याओं को देखते हुए सांसद कोड़ा ने अपने प्रयास एवं विद्युत विभाग की मदद से हार्टिंग में एक ट्रांसफार्मर लगाया गया।

इस दौरान सांसद ने हर घर नल योजना की जानकारी ली, ताकि हार्टिंग के रहिवासियों को पानी की कमी ना हो। इस दौरान मौके पर पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, समाजसेवी दीनबंधु दास, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी, विजय दास, ज्वाला साहनी, सय्यद राजू, बुलन राय चौधरी, पीसी राणा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *