Advertisement

आई टाइप में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति की मासिक बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप के सदस्यों द्वारा 2 मई को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विजय कुमार बबन की अध्यक्षता में रमेंद्र कुमार सिन्हा (निशु) के निवास में आयोजित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिमाह एक बैठक समिति के किसी एक सदस्य के निवास पर होगी। प्रत्येक माह मासिक बैठक में सभी सदस्य मासिक शुल्क जमा करेंगे। जिसका जरूरत पड़ने पर सदस्यों के सर्वसम्मति से खर्च किया जाएगा।

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव विजय कुमार बबन, सहायक सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष योगेश नंदन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र प्रसाद, वेंकट हरि विश्वनाथन, उज्ज्वल कुमार सिन्हा सहित समस्त समिति के सदस्य को बनाया गया। साथ हीं बैठक में निर्णय लिया गया कि तेनुघाट में भव्य चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। समिति के नाम से बैंक में खाता खोला जाएगा, जिसमें पूजा समिति में आए राशि को जमा कराया जाएगा।

बैठक में दिलीप कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, विजय कुमार सिन्हा, कनक कुमार सिन्हा, शैलेश चंद्र, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, उज्ज्वल कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, रोहित पाराशर, विनय कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, सुनील कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, रबीन्द्रनाथ बोस, पवन कुमार सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन सहित चित्रांश परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *