Advertisement

विधायक ने किया यज्ञ स्थल का दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 17 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो व् गोमियां प्रखंड के सीमांकन पर स्थित कथारा चार नंबर मंदिर परिसर का दौरा किया। दौरे के क्रम में विधायक (MLA) ने आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने यज्ञ समिति सचिव अजय कुमार सिंह से होने वाले यज्ञ के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने यज्ञ की तैयारियों को लेकर चर्चा किया तथा कहा कि वे इस यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यज्ञ स्थल निरिक्षण के क्रम में विधायक सिंह ने कहा कि यज्ञ में जिस चीज की भी जरूरत हो हमें अवश्य बताएं। हम उसे पूरा करेंगे। विधायक के अनुसार उनके स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह अपने जीवन काल में कथारा चार नंबर में होने वाले तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। उनका इस क्षेत्र के रहिवासियों से विशेष लगाव रहा है। वे भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि वे गणतंत्र दिवस (Republic Day) का झंडात्तोलन बेरमो में करने के बाद 27 जनवरी को पंजाब के जालंधर जाएंगे, जहां वहां के स्थानीय विधायक की बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।

विधायक के अनुसार उक्त दिवंगत विधायक उनके पिता के निधन की सूचना पाते ही जालंधर से बेरमो आकर मेरे परिवार को ढाढस बंधाया था। इसलिए उनके प्रति मेरा विशेष आदर भाव है।

मौके पर विधायक सिंह के अलावा यज्ञ समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, मथुरा सिंह यादव, धनेश्वर यादव, गोविंद यादव, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, तपेश्वर चौहान, विजय यादव, एम एन सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, राजेश पांडेय, देवेंद्र यादव, लाल यादव, जुगनू यादव, नीरज, देवीदास, बोराल, अमनदीप सिंह, संतोष सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, ज्योतिर्मय मंडल, आदि।

सिकंदर पासवान, राजेश कुमार, विजय चौहान, संतोष पांडेय, मुकेश गिरी, दुलीचंद चौहान, बिंदु चंद हेंब्रम, सुरेश राम, सुदीप मंडल, सुजीत मिश्रा, सोनू मिश्रा, गोविंदा चौहान, सोनू पांडेय, अर्जुन चौहान, हेमंत कुमार, भीखम कुमार, अनंत प्रसाद, शैलेंद्र मुर्मू, कुंवर प्रताप सिंह सहित सौ के लगभग स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *