Advertisement

विधायक ने अस्सी लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 7 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में जिला के डीएमएफटी कोष से अंगवाली विद्यालय कैंपस से गाभरमोचरो आरईओ रोड तक बनने जा रही सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस योजना की लागत लगभग अस्सी लाख बतायी जा रही है। इसके पूर्व विधायक ने गांव के गड़ियाबांध के उत्तरी दिशा में गार्ड वाल का शिलान्यास किया। यह निर्माण उनकी निजी मद से होगी, जो 2.6 लाख की है।

मौके पर विधायक कुमार जयमंगल के साथ विधायक प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद, झामुमो नेता एवं जिप सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार, मुखिया धर्मेंद्र कापरदार, झामुमो प्रखंड सचिव ललन सोनी, गौरीनाथ कपरदार, सत्यजीत मिश्रा, आदि।

अजय जयसवाल, प्रसादी रजवार, पवन कमार, मनोज कुमार, निताई रजवार, भुनेश्वर महली, दुलीचंद मांझी, दामोदर मिश्रा, बरूण मिश्रा, विवेक मिश्रा, अमर मिश्रा, विश्वनाथ मरांडी सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *