एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार कल्याण विभाग मद से बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत बेलदार टोला स्थित असनापानी में 11 जून को बेरमो विधायक ने कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार असनापानी में झारखंड सरकार कल्याण विभाग मद से 24 लाख 99 हजार 700 रुपये लागत से बनने वाला कब्रिस्तान घेराबंदी का बेरमो विधायक जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक के समक्ष असनापानी गांव के किनारे दामोदर नदी के बहाव के कारण किनारे मिट्टी कटाव की रोकथाम हेतू ओबीआर डंपिंग करवाने का आग्रह किया गया। विधायक ने अपने स्तर पर पहल करवाने का ग्रामीण रहिवासियों को आश्वासन दिया।
मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, असनापानी के पूर्व सदर निजाम अंसारी, इनामुल अंसारी उर्फ गांधी, शाने रजा, सुदेश भुइयां, वार्ड सदस्य अनवर अंसारी, लाल मोहम्मद, समसुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, नंदलाल प्रसाद, कलीम अंसारी, आदि।
सलीम अंसारी, दिल मोहम्मद, मो. जानी बाबू, मो. फारुक, मो. अमीन, राजू चौहान, मो. रिजबान, मो. आशिक, मो. अफसर, अजमत हुसैन, इजरायल अंसारी सहित कई गणमान्य रहिवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
216 total views, 1 views today