Advertisement

विधायक ने ब्लॉक कॉलोनी को रास्ता दिलाकर रहिवासियों को दी राहत

ब्लॉक कॉलोनी का पूर्व की भांति रास्ता चालू रहेगा-अनुप

एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड परिसर में बन रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नव निर्मित आवास के कारण बाउंड्री वाल किया जा रहा था। जिससे ब्लॉक कॉलोनी की बहुत बड़ी आबादी प्रभावित हो रही थी। जिसमे वहां के निवासी जन बेरमो विधायक से अपील किये।

शिकायत के बाद विधायक ने 9 जनवरी को स्थल का निरीक्षण कर समस्या को समझा और त्वरित फैसला लेते हुए ठीकेदार को आदेश दिया कि बाउंड्री वाल ऐसा लगे कि किसी भी आमजन को कोई तकलीफ न हो।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधू कुमारी, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ शकुंतला कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक, पूर्व नप अध्यक्ष कृष्ण कुमार, अलिंद्र सिंह, विजय अग्रवाल, गुड्डू सिंह, रमेश स्वर्णकार, जुगनू सिंह, वार्ड पार्षद नीरज पाठक, राकेश मालाकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *