प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी गांव की ठाकुर टोला में एक महिला की शव संदिग्ध अवस्था में घर के कमरे में 2 जून को प्रातः बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार मृतका ललिता देवी पेशे से वकील विजय शर्मा की पत्नी बताई जाती है। घटना की सूचना पाकर पेटरवार, कसमार व् जरीडीह थाना की पुलिस अधिकारी सद बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया में मौत का कारण पता नही चल रहा था, जबकि बोकारो के सेक्टर नाइन वैधमारा बस्ती से आए मृतका के मायके वालों द्वारा महिला की हत्या की बात कहकर मुहल्ले में काफी देर तक हंगामा भी किया गया। मृतका की दो पुत्री बताया जा रहा है। पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, पेटरवार थाना के बीएन बारा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो, कई ग्रामीण प्रतिनिधि, ग्रामीण महिला, पुरुष मौजूद थे।
इस अवसर पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है।जबकि पूछताछ के लिए मृतका के पति विजय शर्मा को थाना ले जाया गया, जिसे मुखाग्नि के लिए छोड़ दिया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि मृतका के मायके की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply