पेड़ काट रहे मजदूर को लगा 33 हजार का करंट, निजी अस्पताल में भर्ती

रहिवासियों के विरोध के कारण नहीं बदला जा सका तार, कवर्ड वायर लगाये विभाग-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। पेड़ काट रहे मजदूर 33 हजार वोल्ट हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बगैर विधुतीकरण का कार्य पूरा किये, बगैर जानकारी दिये, पेड़-पौधे का शाट काटे समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के सरसौना चौर स्थित सिमेन्ट फैक्ट्री का 33 हजार वोल्टेज का लाईन चालू किये जाने से सूखा पेड़ काट रहे एक मजदूर की 4 फरवरी सुबह विद्युत करंट की चपेट में आकर वह वहीं झूलस गये। हाथ- पैर भी टूट गया।

स्थानीय रहिवासियों ने घायल मजदूर को मुसरीघरारी स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया।

घायल मजदूर की पहचान रामापुर महेशपुर पंचायत के राजखंड निवासी 35 वर्षीय भरत पंडीत के रूप में की गयी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय रहिवासियों के विरोध के कारण घटना के बाद भी तार नहीं जोड़ा जा सका है।

मौके पर स्थानीय रहिवासी लड्डू लाल सिंह, राज कुमार सिंह, मिश्रीलाल सिंह आदि के बुलावे पर भाकपा माले टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजकुमार सिंह आदि ने पहुंचकर मामले की जांच की।

इस संबंध में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 33 हजार का स्टेक वायर पेड़ में बंधा है। कई जगह पर मुख्य नंगा वायर पेड़ की डाली में सट रहा है। वायर भी टेढ़ा- मेढ़ा लगाया गया है। कहीं भी सुरक्षा जाली (गार्ड वायर) नहीं लगाया गया है। बाबजूद इसके बगैर स्थानीय रहिवासियों को जानकारी दिये बिजली चालू कर दिया गया जो अनुचित है।

माले नेता ने नंगा तार हटाकर कवर्ड वायर लगाने, पेड़- पौधे का शाट काटने, पेड़ से स्टेक हटाने, वायर के नीचे सुरक्षा जाली लगाने, घायल मजदूर को मुआवजा देने की मांग की है।

 162 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *