Advertisement

बीआरसी पर धरना से संबंधित मांग पत्र रसोईया संघ ने अधिकारियों को सौंपा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। राज्य पोषित विद्यालयों में कार्यरत रसोईया को ₹1650 से बढ़ाकर मानदेय 10 हजार करने, रसोईया को राज्यकर्मी का दर्जा देने, 10 माह के बजाये 12 माह का मानदेय देने, एनजीओ को एमडीएम से बाहर करने आदि को लेकर 30 नवंबर से घोषित राज्यव्यापी अह्वान के तहत समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बीआरसी पर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) द्वारा घरना- प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आशय से संबंधित स्मार-पत्र ताजपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी को सौंपकर हड़ताल अवधी में बीआरसी पर अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन- जुलूस निकालने की जानकारी प्रखंड रसोईया संघ के संरक्षक सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं रसोईया संघ के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी।

इस अवसर पर नेताद्वय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तमाम रसोईया समेत ताजपुर नगर व् प्रखंड के रहिवासियों से उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है। नेताद्वय ने 29 नवंबर को बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर नगर तथा प्रखंड के सभी विद्यालयों में रसोईया संपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील रसोईया से की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *